Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं झुंझुनूं की रहमत खातून का पेरा ओलम्पिक में चयन, मलेशिया में लहराएंगी...

झुंझुनूं की रहमत खातून का पेरा ओलम्पिक में चयन, मलेशिया में लहराएंगी परचम

मुस्लिम समाज की दिव्यांग बेटी का हुआ भव्य सम्मान, 51 हजार की प्रोत्साहन राशि भेंट—अतिथियों ने कहा, “झुंझुनूं का नाम रोशन करेगी रहमत”

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर की मुस्लिम समाज की दिव्यांग बेटी रहमत खातून ने अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प से एक नई मिसाल कायम करते हुए पेरा ओलम्पिक के लिए चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। रहमत अब मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मेडिकल सर्विस सोसायटी, झुंझुनूं द्वारा ईदगाह परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डॉ. सलाउद्दीन चोपदार एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से रहमत खातून को 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष जनाब एम.डी. चोपदार रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर काजी जनाब सफीउल्लाह सिद्दीकी, जमात-ए-इस्लामी के हाजी जमील साहब, मिल्लत वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मास्टर यूनुस अली भाटी, एक्सईएन इंजीनियर मुमताज़ अली तथा कासिम अली भाटी उपस्थित रहे। मेडिकल सर्विस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. आरिफ मिर्जा एवं सचिव डॉ. इरफान चौहान ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मंच से वक्ताओं ने रहमत खातून की मेहनत, संघर्ष और जज्बे की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतकर झुंझुनूं और देश का नाम रोशन करेंगी। समारोह में मौजूद सभी अतिथियों ने रहमत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन जाकिर अली सिद्दीकी ने प्रभावशाली ढंग से किया। इस अवसर पर डॉ. आई.ए. खान, डॉ. फरीद आलम, डॉ. उमेश, अबुल इस्लाम, खुर्रम, आबिद अली सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह सम्मान सिर्फ एक खिलाड़ी का नहीं, बल्कि हौसले, संघर्ष और सपनों की जीत का प्रतीक बन गया।

Advertisement