खेतड़ी । झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
सिंघाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुल्ताना अहिरान में एक व्यक्ति की हत्या का देर शाम को खुलासा कर दिया। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुगन सिंह तीन दिन पहले किरण देवी दी कि उसके भतीजे जोनी, मनीष, दिपक, अभीषेक ने मिलकर उसके पति को जान से मारने की नियत से सिर एवं अन्य जगह पर मारपीट की, जिस पर छोटुराम को ईलाज के लिए जयपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मामले को गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आरोपीगण की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया। गठित टीम मामले में वाछिंत आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर सुल्तान अहिरान हाल हमीरवास की ढाणी निवासी मनीष कुमार, अभिषेक तथा दीपक व सुल्तान अहिरान निवासी मुख्य आरोपी जोनी को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुछताछ में पारिवारिक रंजिश में झगड़ा होने पर मारपीट में हत्या करने की बात सामने आई है। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी सुगन सिहं, एएसआई कृष्ण कुमार, विनोद कुमार, एचसी सत्यराज, सुरेन्द्र नारवाल, कांस्टेबल अजय भालोठिया, अमित कुमार, निहाल सिहं आदि शामिल थे।
अंबेडकर जयंती पर चूरू में भव्य कार्यक्रम | नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू














