झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। वॉलंटियर्स ने कार्य आवंटन में पारदर्शिता लाने और रोटेशन प्रणाली लागू करने की मांग उठाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड महिपाल पूनिया ने बताया कि वर्ष 2025 बैच के प्रशिक्षित वॉलंटियर्स को दरकिनार कर कुछ चुनिंदा लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, जो न तो नियमानुसार प्रशिक्षित हैं और न ही पात्रता की शर्तों पर खरे उतरते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में भाई-भतीजावाद हावी है, जिससे योग्य स्वयंसेवकों के साथ अन्याय हो रहा है। प्रदर्शन के पश्चात कॉमरेड पूनिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि सभी वॉलंटियर्स को तय नियमों एवं शर्तों के अनुसार ड्यूटी दी जाए, ड्यूटी का आवंटन रोटेशन प्रणाली के आधार पर किया जाए तथा सभी स्वयंसेवकों को पहचान पत्र जारी किए जाएं। जिला कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।प्रतिनिधिमंडल में अमन भालोठिया, अजय कुमार, सौरव कल्याण, अनिता और सपना शामिल रहे। वहीं प्रदर्शन में अजय कुमार, विजेंद्र कुमार सैनी, महेश सैनी, सुरेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, मोहम्मद इरफान, प्रियंका कुमारी, सुनील कुमार, मनोज कुमार, नाजिम गुर्जर, विजय कुमार, पंकज सैनी, रविन्द्र, पवन कुमार, हेमंत, मुकेश कुमार, राजकुमार, बंटी सैनी सहित बड़ी संख्या में वॉलंटियर्स मौजूद रहे।
अंबेडकर जयंती पर चूरू में भव्य कार्यक्रम | नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू














