जय पब्लिक स्कूल का शानदार रिजल्ट: 100% परिणाम के साथ कायम रखी उत्कृष्टता की परंपरा

झुंझुनूं I झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
जीत नगर, बसंत विहार स्थित जय पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में कक्षा 10 का शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय ने लगातार 16 वर्षों से उत्कृष्ट परिणाम देने की अपनी गौरवशाली परंपरा को कायम रखा है।विद्यालय के इस शानदार प्रदर्शन पर स्कूल प्रबंधन में खुशी की लहर है। चेयरमैन उमेश उमेश कस्वां , वाईस चेयरमैन अंजू कस्वां ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। इस वर्ष कक्षा 10 के छात्र हिमांशु ने 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं विद्यालय के आठ विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यालय के एकेडमिक डायरेक्टर कैलाशचंद्र, प्राचार्य सहित स्टाफ सदस्य प्रदीप सिंह, सुशील कुमार, सुशीला सिहाग, जगत सिंह, अखिलेश कुमार, लक्ष्मण सिंह राठौड़, विकास कुमार व मदन सिंह ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।विद्यालय परिवार ने इस सफलता को सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का विश्वास जताया है।

अंबेडकर जयंती पर चूरू में भव्य कार्यक्रम | नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू