अंबेडकर जयंती पर झुंझुनूं में भव्य समारोह, सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला ने दी 10 लाख की सौगात

अंबेडकर पार्क में 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई, संविधान और समानता के संदेश को अपनाने का आह्वान

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर झुंझुनूं स्थित अंबेडकर पार्क में मंगलवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। समारोह के मुख्य अतिथि झुंझुनूं सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने संविधान निर्माण के माध्यम से देश के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाए और लोकतंत्र को मजबूत बनाया। उन्होंने कहा कि आरक्षण, हिंदू कोड बिल और सभी को मतदान का अधिकार देकर समाज के गरीब और वंचित वर्गों को भी राष्ट्र निर्माण में बराबरी की भागीदारी दिलाई। सांसद ओला ने अंबेडकर पार्क के विकास के लिए सांसद कोटे से ई-लाइब्रेरी के विस्तार हेतु 10 लाख रुपये की स्वीकृति जारी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पार्क में संसाधनों की जरूरत होने पर हर संभव सहयोग दिया जाएगा, यही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत, उपखंड अधिकारी कौशल्या विश्नोई, पूर्व जिला प्रमुख मदन सिंह गिल, आयकर आयुक्त डॉ. मनोज कुमार बड़ागांव और भारत सरकार के संयुक्त सचिव सुरेश चौपड़ा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। सभी ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाकर समाज को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बगड़ धाम के महंत भानीनाथ जी महाराज ने की। अतिथियों का स्वागत संस्थान अध्यक्ष मांगीलाल मंगली ने किया, जबकि संचालन महामंत्री फूलचंद बरबड़ ने किया। इस दौरान शिव कुमार एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसने समारोह में उत्साह का माहौल बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें रामनिवास भूरिया, रमेश्वर वर्मा, डॉ. जगदीश बरबड़, बलबीर सिंह, संदीप पाटील, प्रो. जयलाल, सरपंच उकार मल, बाबूलाल चंदेल, बद्रीप्रसाद गौरा, कमल मीणा, किशन नायक, मांगीलाल बजाड़, नरेश खंडेलवाल, मनीराम देवरोड़ा, रघुवीर सिंह, तैयब अली, नानूराम गहलोत, भंवर अली, रामस्वरूप गजराज, एजाज अली, एडवोकेट महावीर सिंह राठौड़ सहित अनेक लोग शामिल रहे I

अंबेडकर जयंती पर चूरू में भव्य कार्यक्रम | नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू