अंबेडकर जयंती पर भाजपा की संगोष्ठी, प्रदर्शनी के जरिए बताया जीवन दर्शन

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा ने मंगलवार को रीको स्थित जिला कार्यालय में “सम्मान अभियान 2026” के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बाबा साहेब के जीवन और विचारों पर आधारित सचित्र प्रदर्शनी लगाई गई तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जयपुर जिलाप्रमुख रमा चौपड़ा ने फीता काटकर प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके सामाजिक योगदान को विस्तार से समझाया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए रमा चौपड़ा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सभी समाजों और वर्गों को सम्मान दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने छुआछूत और भेदभाव जैसी कुरीतियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी और महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि बाबा साहेब का मूल मंत्र शिक्षा था। उन्होंने ऐसे समाज की परिकल्पना की, जहां हर व्यक्ति शिक्षित और जागरूक हो। कुलहरी ने कहा कि भाजपा ने “पंच तीर्थ” की स्थापना कर बाबा साहेब के जीवन से जुड़े स्थलों को विकसित कर उन्हें सच्चा सम्मान दिया है। इस अवसर पर पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने किया, जबकि आभार सुरेंद्र भाटिया ने व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

अंबेडकर जयंती पर चूरू में भव्य कार्यक्रम | नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू