डीवाईएफआई की नगर कमेटी का सम्मेलन हुआ, अहसान अध्यक्ष व सहजान बने महासचिव

नवलगढ़ । झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
भारत की जनवादी नौजवान सभा नगर कमेटी नवलगढ़ का प्रथम सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें कार्यकारिणी का गठन किया गया। अहसान को अध्यक्ष व सहजान को महासचिव चुना गया। नगर महासचिव सहजान ने बताया कि नौजवान सभा का नगर नवलगढ़ का प्रथम सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला कमेटी सदस्य तौफीक खोखर ने की। सम्मेलन के प्रथम चरण में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सम्मेलन के द्वितीय चरण में झंडारोहण किया। सम्मेलन का उदघाटन करते हुए डीवाईएफआई के जिला महासचिव योगेश कटारिया ने संगठन के इतिहास व संघर्षों के बारे में कार्यकर्ता को समझाते हुए कहा कि सरकार युवाओं को अंधकार में धकेल रही है। रोजगार के नाम पर सिर्फ पीआर कर रही है। अभी तक रोजगार के नाम पर युवाओं को सिर्फ खोखले वादे मिले है। हमें डीवाईएफआई के बैनर तले नौजवानों की लड़ाई को मजबूत करना होगा। भारत की जनवादी नौजवान सभा इसको लेकर जनजागरण अभियान चला रहा है। डीवाईएफआई जिला कमेटी सदस्य तौफिक खोखर ने कहा राज्यों व केंद्र सरकार युवाओं को सांप्रदायिकता के नाम पर बांटने का काम कर रही है। युवाओं को अंधविश्वास में गुमराह कर रही है। वर्तमान में युवाओं को वैज्ञानिक सोच अपनाते हुए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। नौजवान सभा के जुनैद कुरैशी ने कहा कि किसान और नौजवान को हर गांव में संगठन बनाकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूत करना होगा। इसके लिए नौजवान सभा अभियान चलाएगी। डीवाईएफआई के उस्मान पठान ने कहा कि राज्य सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। जिससे सरकारी नौकरियों पर सीधा असर पड़ रहा है। युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ते के लिए संघर्ष तेज करेंगे। सम्मेलन के तीसरे चरण में 17 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष अहसान, महासचिव सहजान, उपाध्यक्ष उजेफ, मोसीन, साहिल, संयुक्त सचिव अयान, आहिल खोखर, कोषाध्यक्ष इकरास, शाहिद लंघा, नोमान, सुफियान, जुनैद लंघा, अदनान, शाहिद, अरमान, फरहान खत्री, अयान, इम्तियाज़ को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। सम्मेलन के अंतिम चरण में नई कार्यकारिणी अध्यक्ष अहसान ने सम्मेलन समापन की घोषणा की।