Advertisement
Home राजस्थान चूरू शिव कॉलोनी में कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

शिव कॉलोनी में कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

चूरू। स्थानीय शिव कॉलोनी के वार्ड 31-32 में चमत्कारी गोगामेड़ी गोरखधाम में 18 से 24 जनवरी 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आगाज रविवार को भव्य कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुये कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाती हुई सबको सुशोभित कर रही थी। इस दौरान सजाई गई राधा-कृष्ण की झांकी सभी के आकर्षण का केन्द्र रही। कलश यात्रा में मुख्य यजमान पवन कुमार सैनी पत्नि ललिता देवी के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर सुरेश कुमार भार्गव, हरिराम स्वामी, संजय कुमार, शेखर गुर्जर, मनोज सैनी, शक्ति सिंह, किशन प्रजापत, केशव शर्मा, विशाल सिंह, नैतिक सैनी, शिवराज सिंह, रणवीर गुर्जर, युवराज, प्रिंस सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने कथावाचक पवन प्रसाद शास्त्री का मार्ल्यापण कर स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक भगत पवन सैनी ने बताया कि कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर एक बजे से तीन बजे तक किया जायेगा।

महिला थाना में दिखी पुलिस की संवेदनशीलता, ASI ने घायल कबूतर की बचाई जान

चूरू में 13 वर्षीय नाबालिग की हत्या का खुलासा, 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर सुलझाया

चूरू में ASI भर्ती परीक्षा संपन्न, लोहिया कॉलेज में दो पारियों में हुई लिखित परीक्षा

चूरू में एक माह बाद पैंथर रेस्क्यू, सरसों के खेत से सुरक्षित पकड़ा गया | बड़ी कार्रवाई

 

Advertisement