सराफ फाउंडेशन की गीता क्लासेज में बच्चों की गीता ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

पांच श्लोक सुनाने वाले बच्चों को भेंट की गई सरल गीता, भास्कर भवन में हुआ आयोजन

चूरू। भास्कर भवन में सराफ फाउंडेशन द्वारा चल रही गीता क्लासेज में रविवार को बच्चों को गीता ज्ञान की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। जिन बच्चों ने 5 श्लोक सुनाए, उन्हें सरल गीता प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। माधुरी शर्मा ने बच्चों को पंचामृत पांच श्लोक सरल गीता का पाठ करवाया। जनार्दन आचार्य ने बच्चों को गीता की प्रश्नोत्तरी के बारे में जानकारी दी। ममता शर्मा और विजयलक्ष्मी शर्मा ने कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ करवाया। कार्यक्रम संयोजक संजय सिंघानिया ने बताया कि रोज नए बच्चे उत्साह के साथ आ रहे हैं और जो बच्चे नियमित नहीं आ पा रहे हैं। वे यहां से पुस्तक लेकर घर पर स्वाध्याय कर रहे हैं। गीता क्लासेज में रोजगार का भी अच्छा साधन उपलब्ध करवाया रहा है। इस अवसर पर श्यामलाल भोजक सपत्नीक सहित व संजय शर्मा उपस्थित थे।

चूरू में स्वच्छता अभियान | सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर श्रमदान व रैली | हरलाल सहारण | Abhishek Surana | Churu News

चूरू में कोतवाली पुलिस का सख्त एक्शन | चोरी के दो आरोपियों का निकाला पैदल जुलूस | Crime News Churu

रतनगढ़ हत्या मामला | 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत पर परिजनों ने SP से की निष्पक्ष जांच की मांग |