Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर देखी स्वास्थ्य सेवाएं

सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर देखी स्वास्थ्य सेवाएं

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने तीन चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव, इंडाली और भड़ौंदा का निरीक्षण कर ओपीडी, आईपीडी सेवाएं, उपलब्ध दवाओं और जांचों की स्थिति को जांचा। उन्होंने तीनों संस्थाओं में मां योजना में अधिकाधिक पैकेज बुक करने के निर्देश दिए। डॉ. गुर्जर ने अस्पतालों में संस्थागत प्रसव बढ़ाने, एनसीडी के तहत बीपी, शुगर, कैंसर, स्क्रीनिंग कर डाटा अपलोड करने और पॉजीटिव केस का फॉलोअप करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने संस्थान पर उपलब्ध भौतिक और मानव संसाधनों का समुचित सदुपयोग के निर्देश दिए। उन्होंने मरमत योग्य भवनों के लिए प्राप्त बजट से भवन का मरमत कार्य करने पर गुणवत्ता का ध्यान रखने को कहा।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई | License होंगे Cancel | SP जय यादव

सांसद कस्वा ने ली समीक्ष बैठक | सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक | अवैध कट बंद करने के निर्देश | Churu News

Ashok Gehlot Press Conference

 

Advertisement