Advertisement
Home झुंझुनूं चिड़ावा श्रीपीठ महालक्ष्मी धाम में धन त्रयोदसी पर हुआ महालक्ष्मी धन कुबेर यज्ञ

श्रीपीठ महालक्ष्मी धाम में धन त्रयोदसी पर हुआ महालक्ष्मी धन कुबेर यज्ञ

अभिमंत्रित श्री यंत्र व कुबेर कलश का हुआ वितरण

चिड़ावा । दीपावली पर्व के अवसर पर श्रीपीठ महालक्ष्मी धाम में में चल रहे पांच दिवसीय महालक्ष्मी महोत्सव के तीसरे दिन महालक्ष्मी धन कुबेर यज्ञ का आयोजन हुआ। धाम के पीठाधीश वाणीभूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में पंडित सियाराम शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य श्री महालक्ष्मी धन कुबेर यज्ञ में मुख्य यजमान पवन शर्मा ढाणीवाला व अरुण शर्मा डीड राइटर सेहीकलां को सपत्नीक वैदिक मंत्रोच्चार तथा महालक्ष्मी के विशेष श्री सुक्त मंत्रोच्चार के मध्य आहुतियां दिलवाई गई। दोपहर तीन बजे से श्रद्धालुओं को अभिमंत्रित कुबेर कलश और महालक्ष्मी यंत्र का वितरण किया गया। आयोजन की शृंखला में 19 और 20 अक्टूबर को धाम में महालक्ष्मी शृंगार और दर्शन कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर धाम परिसर को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है ताकि सभी भक्त मां लक्ष्मी के दर्शन और पूजन का लाभ ले सकें। इस अवसर पर महेंद्रपाल मास्टर, महेश शर्मा, गिरधरगोपाल महमिया, मातादीन महर्षि, रतिराम राजोतिया, अनिल शर्मा, डॉ. गणेश चेतीवाल, यादवप्रसाद शर्मा, सज्जन यादव, करतार सिंह सहित अन्य श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement