Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं न्यू राजस्थान कॉलेज में उप विजेता टीम का सम्मान किया

न्यू राजस्थान कॉलेज में उप विजेता टीम का सम्मान किया

Screenshot

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय की वॉलीबॉल टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025 के महिला वर्ग का आयोजन श्री राधेश्याम आरआर मोरारका राजकीय महाविद्यालय नवलगढ़ में हुआ। जिसमें महाविद्यालय की टीम उप विजेता रही। इस उपलक्ष पर महाविद्यालय प्रांगण में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने सभी खिलाड़ी छात्राओं को सम्मानित कर बधाई दी। ढूकिया ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। खेल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। इस अवसर पर संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सुमन जानूं, शारीरिक शिक्षक नीलम, प्रहलाद सिंह आदि उपस्थित रहे।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement