Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने कहा- आप सबका स्नेह और आशीर्वाद...

चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने कहा- आप सबका स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए ‘बेशकीमती’ है

Screenshot

प्रदेशाध्यक्ष हनुमान किसान और युवा पत्रकार रणजीत गुर्जर कोहली ने भी आलोक राज को दी जन्मदिन पर शुभकामनाएं

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
प्रदेश की सरकारी भर्तियों में फर्जीवाड़े को रोकने में अहम भूमिका निभाने वाले और युवाओं के विश्वास के साथी बने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने गुरुवार को अपना 63वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस दौरान चयन बोर्ड अध्यक्ष को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। तो वहीं सोशल मीडिया हैंडल पर भी काफी युवाओं, शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की। राजस्थान बेरोजगार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान किसान ने आलोक राज को जन्म दिवस पर बधाई देते हुए अपने ट्विटर हैंडल एक्स पर लिखा कि मेजर जनरल आलोक राज ने प्रदेश में पेपर माफिया, दलाल और फर्जीवाड़ा करने वालों का खत्म करने में अहम भूमिका निभाई है।अध्यक्ष आलोक राज युवाओं के सपनों को बेचने से बचाया और युवा हित में सोशल मीडिया तथा बोर्ड में संवाद करके समस्या का समाधान करने का कार्य करते हैं। उन्होंने चयन बोर्ड अध्यक्ष को बधाई देते हुए दीघार्यु की कामना भी की। झुंझुनूं से युवा पत्रकार रणजीत गुर्जर कोहली ने भी दूरभाष के माध्यम से चयन बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज को जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कर सुखमय जीवन और दीघार्यु की कामना की। तो वहीं अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि आपकी जो सवाल और युवा हितकारी विषय पर चर्चा की करने की कार्यशैली है। वह मुझे भी मार्गदर्शन प्रदान करती है। अंत में उन्होंने अपने ट्विटर एक्स हैंडल पर लिखा कि बड़ों का आशीर्वाद और आप सभी का स्नेह ही मेरे लिए बेशकीमती है। सही मायने में यही सबकुछ है जो साथ जाता है बाकि तो मिथ्या है।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement