Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं आदर्श बाल निकेतन स्कूल में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई

आदर्श बाल निकेतन स्कूल में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान ग्रामीण बैंक झुंझुनूं के तत्वावधान में शुक्रवार को आदर्श बाल निकेतन सीनियर सैकंडरी स्कूल झुंझुनूं में सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के उप क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश शर्मा और राजस्थान ग्रामीण बैंक के विपणन अधिकारी हितेश शर्मा उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार ने आगंतुक बैंक अधिकारियों का स्कार्फ और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद सभी विद्यार्थियों ने विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काव्या शर्मा, द्वितीय सुधांशु जांगिड़, तृतीय मानवी अग्रवाल और सांत्वना पुरस्कार पलक तंवर ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अपने संबोधन में बैंक अधिकारी मुकेश शर्मा ने बैंक से संबंधित कार्यों को सतर्कता और सावधानी के साथ करने के महत्व के बारे में विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। अंत में स्कूल की उप प्रधानाचार्य अनिता महमिया ने सभी का धन्यवाद किया।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement