कुलदीप सिंह भाटी बने प्रदेश सचिव

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कुलदीप सिंह भाटी का अभिनंदन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव भाटी का जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष खलील बुडाना, पीसीसी सदस्य रणजीत सिंह चंदेलिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमेर सिंह महला, झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष अमजद अली, मदनलाल सैनी पूर्व सरपंच, उमर कुरैशी, संजय सैनी सरपंच, अनिल कटेवा सरपंच, महावीरप्रसाद, इकबाल मलवान, पूर्व सरपंच नागरमल गुर्जर, युवा नेता विकास गुर्जर, पार्षद प्रदीप सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया और उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मजबूत होने का विश्वास जताया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह भाटी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे अभियान वोट चोर गद्दी छोड़ को गांव, ढाणियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report