शिविर‌ में 225 लोगों ने लाभ उठाया

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
महावीर इंटरनेशनल सनराइज एवं आशुतोष होम्योपैथिक औषधालय छावनी बाजार के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय केदारमल हलवाई की स्मृति में‌ उनके परिवार द्वारा आयोजित होने वाला निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर अग्रवाल कटला झुंझुनूं में संपन्न हुआ। शिविर में 225 रोगियों की जांच कर निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम में रमाकांत हलवाई, डॉ. एसएन शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामसुंदर जालान, जोन चेयरमैन नागरमल जांगिड़, रीजन सेक्रेटरी महेश कुमार मूंड, देवेंद्र कुमार गौड़, कैलाशचंद्र शर्मा, प्रदीपकुमार शुक्ला, डॉ. मूलसिंह, सहायक प्रमोद कुमार, डॉक्टर्स टीम व काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report