Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं चिकित्सा शिविर में 345 लोग हुए लाभान्वित

चिकित्सा शिविर में 345 लोग हुए लाभान्वित

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
महावीर इंटरनेशनल सनराइज एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में चावो दादी मंदिर में नेत्र चिकित्सा एवं मधुमेह उच्च रक्तचाप शिविर संपन्न हुआ। शिविर में टीबड़ा आई हॉस्पिटल की टीम द्वारा सेवाएं प्रदान की गई। आंखों के 195 रोगियों की जांच कर उनको निशुल्क दवाइयां एवं 110 चश्में वितरण किए गए। वहीं 22 मोतियाबिंद के रोगियों का चयन किया गया। जिनके ऑपरेशन सोमवार को कराए जाएंगे। अपेक्स स्काईलाइन हॉस्पिटल टीम द्वारा 150 मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप रोगियों की निशुल्क जांच कर एक माह की दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। कुल 345 रोगियों ने शिविर का लाभ उठाया। कार्यक्रम में डॉ. एसएन शुक्ला, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामसुंदर जालान, जोन चेयरमैन नागरमल जांगिड़, रीजन सेक्रेटरी महेश कुमार मूंड, वीर विश्वनाथ सोनी, संस्था चेयरमैन डॉ. उम्मेदसिंह शेखावत, डॉ. नरेंद्रसिंह नरूका, सुमेरसिंह कर्णावत, देवेंद्रकुमार गौड़, शिव प्रसाद महर्षि, अशोक कुमार शर्मा, रामगोपाल शर्मा, बिहारीलाल सैनी, सुभाष जोशी, अकराज कुरैशी, कैलाशचंद्र शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, पंकज जालान, टीबड़ा आई हॉस्पिटल टीम, डॉक्टर्स एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement