सामाजिक कुरीतियों को त्यागने पर दिया बल

खिरोड़।देवनारायण मंदिर लोहार्गल में रविवार को अमावस्या पर सूर्यकुंड में स्नान करने के बाद देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर की अध्यक्षता में देवनारायण मंदिर में बैठक हुई। बैठक में अमावस्या के दिन लोहार्गल के सूर्यकुंड में बार-बार घटित घटना होने के बाद भी सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही के बारे में चर्चा की गई। अमावस्या के दिन लोहार्गल के सूर्यकुंड पर पुलिस ताहिर बढ़ाने की बात की गई। इस मौके पर प्रदेश सचिव गुर्जर ने कहा कि आने वाली पांच अक्टूबर को कोटपूतली में होने वाली गुर्जर समाज की महापंचायत में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने की अपील की गई। सामाजिक कुरीतियों को त्यागने के लिए कोटपूतली में पांच अक्टूबर को राज्य स्तर की बड़ी महापंचायत की जाएगी। इस मौके पर हीरामल देव महाराज के रोहिताश गुर्जर कसाना, जगदीश भगत, सुरेंद्र भगत, विजेंद्रप्रतापसिंह, विजेंद्र स्वामी, भगत विजेंद्र, भगत राकेश गुर्जर, भगत नाथूराम गुर्जर, भगत अजय गुर्जर मौजूद रहे।

“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान | कांग्रेस का प्रदर्शन | सांसद, विधायक हुए शामिल | Churu Congress Rally

सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा की तैयारी | राजेंद्र राठौड़ आवास पर अहम बैठक | BJP Churu News 2025

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया आई एफ डब्ल्यू जे की स्मारिका का विमोचन

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |