विकास पायल बने ऑटो यूनियन चिड़ावा के अध्यक्ष

चिड़ावा । अजीत जांगिड़
सूरजगढ़ रोड तिराहा स्थित भाजपा नेता सुरेश भूकर के निज निवास पर चिड़ावा के ऑटो चालकों की बैठक रखी गई। जिसमे गत दिनों से ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर पहले भी युवा प्रवक्ता विकास पायल द्वारा निरंतर आवाज उठाई जा रही थी। जिसकी प्रशासन द्वारा समाधान भी किया गया। उसी के अनुरूप ऑटो चालकों के साथ भविष्य में कोई ऐसी समस्या न हो। चिड़ावा में ऑटो सवारियों को लेकर भी कोई समस्या न हो उसके चलते भाजपा नेता सुरेश भूकर के नेतृत्व में बैठक रखी गई। जिसमें सर्वसम्मति से सभी ऑटो चालकों ने युवा प्रवक्ता विकास को अपना ऑटो यूनियन का अध्यक्ष चुना। इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेश भूकर ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए माला पहनाकर विकास पायल का स्वागत अभिनंदन किया। बैठक में शबीर, रवि चौहान, सज्जन लुहार, मुकेश बसेरा, सुनिल, कृष्णकुमार, पिंटू, राकेश, प्रवीण, रामभक्त, पवन, पंकज, नीरज, संदीप, विक्की, मुकेश मौजूद रहे।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud