लाखों का हिसाब व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
चिड़ावा I झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
पुलिस थाना चिड़ावा व जिला स्पेशल टीम (ड़िएसटी) झुंझुनूं ने शनिवार को अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिड़ावा बाईपास स्थित भूकर फार्म हाउस पर छापा मारकर आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए के हिसाब-किताब के दस्तावेज सहित सट्टा संचालन में उपयोग किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन व वृताधिकारी चिड़ावा विकास धिंधवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी अम्बिका चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा आईपीएल के तहत राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भूकर फार्म हाउस पर दबिश देकर मौके से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 लैपटॉप, 2 टैबलेट, 11 मोबाइल फोन, 2 माइक्रो स्पीकर तथा सट्टे के हिसाब-किताब से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं।पुलिस ने रोहित (31), कृष्णगोपाल शर्मा (31), विकास शर्मा (31) और राजेश कटारिया (31) निवासी चिड़ावा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैच पर हार-जीत की रकम लगवाकर अवैध रूप से सट्टा संचालन कर रहे थे। इस कार्रवाई में थाना चिड़ावा व डीएसटी झुंझुनूं की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही।
SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी! दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी
चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला, ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार

















