डाइट में जेंडर समानता आधारित प्रशिक्षण आयोजित

चूरू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में सोमवार को जेंडर समानता आधारित प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य डॉ. गोविन्द सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में किया गया। प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुये राठौड़ ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के सभी को सम्मान मानकर सर्वांगीण विकास करना है। डीआरयू प्रभाग अध्यक्ष प्रसन्ना मीणा ने प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। आई.एफ.आई.सी प्रभाग अध्यक्ष डॉ. विजय लक्ष्मी शेखावत ने जेंडर की अवधारणा की विस्तृत जानकारी दी। संदर्भ व्यक्ति सचिन ढ़ांडा एवं रणवीर सिंह राठौड़ ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तत्वाधान में जेंडर समानता पर विस्तृत जानकारी दी।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud