श्रीऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम महाविद्यालय में मनाया गया संस्कृत दिवस

सामूहिक संस्कृत गीतों के साथ ब्रह्मचारियों और विद्वानों ने दिया देववाणी को समर्पण का संदेश, आचार्य देवकरण शर्मा का हुआ सम्मान

चूरू। सेठ जयदयाल गोयन्का द्वारा स्थापित स्थानीय श्रीऋषिकुलब्रह्मचर्याश्रम महाविद्यालय, चूरू में शनिवार को संस्कृत दिवस पर आश्रम के आचार्यों, कर्मचारियों, ब्रह्मचारियों, अभिभावकों व चूरू एवं आस पास के कई विद्वानों ने आश्रम परिसर में संस्कृत दिवस मनाया। इस दौरान समस्त विद्वानों ने ब्रह्मचारियों के साथ सामूहिक संस्कृत गीतों का गायन करते हुए आचार्य दीपक शर्मा एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के आचार्य देवकरण शर्मा के संचालन में ब्रह्मचारियों एवं आचार्यों के विचारों का श्रवण किया। आश्रम के प्रबंधक ईश्वर सिंह राठौड़ ने आश्रम की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं पर प्रकाश डालते हुए आश्रम परिसर को संस्कृतमय बनाकर देववाणी संस्कृत को बढ़ावा देने का वादा करते हुए ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया। अन्त में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के आचार्य देवकरण शर्मा का शाॅल औढ़ाकर सम्मान किया व आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud