काकटिया भवन में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा कर देश-राज्य में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की

चूरू। नई सड़क स्थित काकटिया भवन में सावन महोत्सव पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर देश व राज्य में खुशहाली की मनोकामना की। पूजा में काग्रेस नेता रतनलाल काकटिया, सरोज देवी, संजीव, चंदा देवी, जुगल किशोर जांगिड़, सुलोचना देवी, प्रभुदयाल जांगिड़, अलका, राजीव, तीजा देवी, अरुण, विनोद देवी, एवं रामनिरंजन जांगिड़, भंवरलाल, जगदीश प्रसाद, शंकरलाल, ओम प्रकाश, बच्छराज जांगिड़, बाबूलाल, हीरालाल सेवक, दिनेश कुमार, तोलाराम नाई आदि सहित महिलाएं उपस्थित रहे। इस मौके पर पंडित राम अवतार शर्मा ने भगवान शिव के मंत्रोच्चार से पुजा अर्चना करवाई।











