डूंगर कॉलेज में हिरोशिमा दिवस पर विकिरण और पर्यावरण विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

Screenshot

वैज्ञानिकों और शोधार्थियों ने रेडिएशन के खतरों पर जताई चिंता, पर्यावरण संरक्षण हेतु युवाओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

बीकानेर। डूंगर कॉलेज बीकानेर के प्राणीशास्त्र विभाग की ओर से हिरोशिमा दिवस के अवसर पर विकिरण और पर्यावरण विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से वैज्ञानिक, पर्यावरणविद शिक्षाविद् और शोधार्थी शामिल हुए। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिरोशिमा दिवस हमें यह सोचने को मजबूर करता है कि विज्ञान का उपयोग मानवता के लिए हो, न कि उसके विनाश के लिए। उन्होंने रेडिएशन के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए युवाओं से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विशेषज्ञों ने रखे सारगर्भित विचार विभाग प्रचारक विनायक भाई साहब, प्रो. डॉ. आर. के. पुरोहित, और ड्यूश बैंक के पंकज ओझा समेत कई विशेषज्ञों ने रेडिएशन के पर्यावरण और जैव विविधता पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर विचार साझा किए। डॉ. पुरोहित ने बताया कि मौजूदा दौर में मोबाइल टावर, परमाणु ऊर्जा, मेडिकल रेडिएशन आदि के कारण पृथ्वी पर जैविक असंतुलन बढ़ता जा रहा है, जिसका प्रभाव मानव स्वास्थ्य से लेकर पूरी पारिस्थितिकी प्रणाली पर दिखने लगा है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न संस्थानों से आए शोधार्थियों ने अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए। इन शोध पत्रों में रेडिएशन का वनों, जलवायु, जीव-जंतुओं और मानव शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगोष्ठी को सफल बनाने में डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. एम. पी. व्यास, डॉ. किरण भाटी समेत विभाग के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

शिक्षकों का ज़बरदस्त प्रदर्शन | स्थानांतरण और पदोन्नति की मांग | को 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा | Churu News

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud

चूरू बना अंगदान अभियान में प्रदेश का हीरो | 6000+ रजिस्ट्रेशन | Dr.Pukar | Organ Donation Awareness

प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी

Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा