मरहूम गुलाब बानो एवं मुश्ताक खान की पुण्य स्मृति में लायंस क्लब और अनवर खान के सहयोग से 258 लोग हुए लाभान्वित, 45 को मिलेंगे निशुल्क चश्मे

चूरू। मरहूम गुलाब बानो एवम् मरहूम मुश्ताक खान की पुण्य स्मृति में सेवानिवृत्त थानेदार अनवर खान द्वारा लायंस क्लब के तत्वावधान में एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन मदरसा, वार्ड नं. 59, चूरू में किया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपचंद सैनी ने आंखों की जांच कर परामर्श दिया। नेत्र सहायक पूनम ने कमजोर दृष्टि वाले मरीजों की जांच कर चश्मों के नंबर निकाले। साथ ही नर्सिंग कर्मी अशोक धौलपुरिया एवं लैब टेक्नीशियन सरफराज खान ने बीपी एवं शुगर की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। क्लब प्रवक्ता लायन सुनील रंजन टकणेत ने बताया कि शिविर में लगभग 258 लोग लाभान्वित हुए। जिनमें से 45 कमजोर दृष्टि वालों को चश्मे बनवाकर वितरित किये जायेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन राजीव शर्मा ने की। आयोजन में सचिव लायन संजीव कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष लायन आकाश सोनी, शैलेंद्र माथुर, चंद्रप्रकाश खत्री, मुकुल सिगतिया, आबिद खान, विजय इसरानी, महेन्द्र धानुका, संजय मित्तल एवं ताराचंद प्रजापत ने आयोजकीय जिम्मेदारियाँ निभाईं। समाजसेवी बाबू खां, रफीक मंडेलिया, रियाजत खान, अलाउद्दीन खान, आसिफ खान आदि ने शिविर का अवलोकन कर मेडिकल स्टाफ, दानदाता अनवर खान एवम लायंस क्लब को इस नेक कार्य हेतु साधुवाद दिया व शिविर को समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने और सेवा कार्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया। शिविर को सफल बनाने में शकील खान, मोहम्मद अयूब, इस्माईल खान, कमल प्रजापत, इदरीश, सत्तार खान (सदर), अयूब हक, खालिद (पार्षद), इमरान चेजारा, वसीम अंसारी, जीशान खान, तथा मुश्ताक आदि का सक्रिय सहयोग रहा। दानदाता अनवर खान द्वारा मेडिकल स्टाफ एवम सक्रिय कार्यकर्ताओं को मोमेंटो भेंट कर आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन लायन चन्द्रप्रकाश खत्री ने किया।











