हरियाऴो राजस्थान कार्यक्रम आयोजित भारती विद्यापीठ कॉलेज में पौधारोपण

राजलदेसर । मदन दाधीच
राजलदेसर युवा भारती स्टेडियम के सामने स्थित भारती विद्यापीठ कॉलेज के अंतर्गत कॉलेज शिक्षा निदेशालय जयपुर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त प्रावधान में हरियाऴो राजस्थान कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय में नीम एवं पुष्पदार पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री नीरज कच्छावा ने बताया कि महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. आर.एस. पुरोहित के निर्देशन में हरियाऴो राजस्थान कार्यक्रम की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत महाविद्यालय परिसर के साथ-साथ प्रमुख चिन्हित स्थानों पर भी समय-समय पर पौधारोपण कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों के माध्यम से भी एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.पुरोहित ने कहा कि हमारे आसपास का पर्यावरण ही हमारा संरक्षक है और बिना पौधारोपण के शुद्ध परिवेश का निर्माण संभव नहीं है अतः प्रत्येक विद्यार्थी अपने घर के आसपास भी एक पौधा अवश्य लगाए तथा इसका नियमित रूप से पोषण भी करे। कार्यक्रम के अंतर्गत सेमेस्टर प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय व्याख्याता दुर्गा दत्त नेहरा, मोहम्मद रमजान, भगवती प्रसाद, जमन सिंह, राजवी कुमारी, पूनम हीरावत, टीकू राम एवं संतराम ने भी विशेष सहयोग किया।

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

शिक्षकों का ज़बरदस्त प्रदर्शन | स्थानांतरण और पदोन्नति की मांग | को 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा | Churu News

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud

चूरू बना अंगदान अभियान में प्रदेश का हीरो | 6000+ रजिस्ट्रेशन | Dr.Pukar | Organ Donation Awareness

प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी

Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा

चूरू में भारी बारिश के बाद भराव क्षेत्रों का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण | Churu Rain Update

बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन