Advertisement
Home राजस्थान चूरू चूरू विधायक हरलाल सहारण ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान का निरीक्षण किया

चूरू विधायक हरलाल सहारण ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान का निरीक्षण किया

विधायक ने प्रभावित परिवारों से मिलकर मुख्यमंत्री सहायता कोष एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सहायता दिलाने का दिया आश्वासन

चूरू। विधायक हरलाल सहारण ने बुधवार को जिले के लालासर बणीरोतान में अतिवृष्टि से मकान, चारदीवारी के नुकसान का जायजा लिया। विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार भार्गव ने बताया कि विधायक सहारण ने अतिवृष्टि से आहत व्यक्तियों से व्यक्तिगत रूबरू होकर मौका निरीक्षण किया व तहसीलदार अशोक गोरा व विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता दिलवाने तथा जिन्हें पूर्व में आवास सहायता नहीं दी गई उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास निर्माण करवाने की बात कही। उन्होंने बताया कि पटवारी अनिल शर्मा एवं ग्राम विकास अधिकारी विकास कुमार मीणा ने मकान गिरने से हुए नुकसान की सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत की। विधायक सहारण ने अतिवृष्टि के कारण हुई क्षति के लिए राज्य सरकार से सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।

चूरू बना अंगदान अभियान में प्रदेश का हीरो | 6000+ रजिस्ट्रेशन | Dr.Pukar | Organ Donation Awareness

प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी

Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा

चूरू में भारी बारिश के बाद भराव क्षेत्रों का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण | Churu Rain Update

बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Advertisement