Advertisement
Home राजस्थान चूरू अम्बेडकर संघ चूरू ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

अम्बेडकर संघ चूरू ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सुभाष मेघवाल हत्या व झुंझुनूं लाठीचार्ज मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग

चूरू। डॉ. बी.आर. अम्बेडकर संघ, चूरू द्वारा झुंझुनूं जिले के बिरमी निवासी सुभाष मेघवाल की जघन्य हत्या और इसके विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अनुसूचित जाति समाज के लोगों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में मांग की गई कि सुभाष मेघवाल हत्या कांड के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ न्यायिक जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।इस अवसर पर अम्बेडकर संघ के अध्यक्ष सीताराम खटीक कहा कि यदि सरकार द्वारा जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर संघ के बजरंग बजाड़, विनोद खटीक, घनश्याम अलवरिया, सीताराम बरोड़ (गाजसर), नरेंद्र सुनिया, सुनील गाजसर, अनिल खिदरसर, रवि खटीक, विशाल बजाड़, राकेश कल्ला और भंवरलाल बरोड़ सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

चूरू की सभा में टीकाराम जूली का तूफानी भाषण | सरकार पर जोरदार निशाना

सांसद राहुल कस्वां ने फसल बीमा, वायदा खिलाफी और काका पर खोला मोर्चा | चौंकाने वाला बयान

चूरू की संविधान बचाओ रैली में गरजे नरेन्द्र बुडानियां | देखें पूरा भाषण

Advertisement