Advertisement
Home राजनीति संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन 16वें दिन भी जारी

संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन 16वें दिन भी जारी

पंचायत समिति और कृषि उपज मंडी की मांग पर अडिग,  2 मई को नेशनल हाईवे-11 पर चक्का जाम, व्यापारियों ने भी समर्थन में बाजार बंद रखने की घोषणा की

राजलदेसर । राजलदेसर में पंचायत समिति व कृषि उपज मंडी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का धरना गुरुवार को 16 वें दिन भी जारी । संघर्ष समिति के द्वारा तहसीलदार जितेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील अध्यक्ष भादर भामू ने बताया कि 2 मई कल संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा नेशनल हाईवे 11 पर तहसील कार्यालय के आगे चक्का जाम किया जाएगा । वहीँ कल बाजार बंद रखकर व्यापारियों के द्वारा भी समर्थन दिया जाने की बात कही है । राजलदेसर पंचायत समिति बनने के लिए सभी मापदंड पूरे करता है इसके बाबजूद अनदेखी किया जाना गलत है । पूर्व में जिला कलेक्टर ,एसडीएम से मिलकर ज्ञापन दिया गया है । इस अवसर पर धरने पर सुरजनसिंह, मूलसिंह, रतिराम पुनिया, हड़मनाराम भुनवाल, हरिराम, सीताराम झाझडिया, बिजुराम खिचड़ी, अन्नाराम , चेतनराम कलवानिया, अशोक कच्छावा, रामप्रकाश सीलू जेगणिया, भंवराराम पुनिया, मोहनराम जांगू सहित अनेकों संख्या में किसान उपस्थित रहे ।

Advertisement