Advertisement
Home राजस्थान चूरू केरल में कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनने पर चूरू में की आतिशबाजी

केरल में कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनने पर चूरू में की आतिशबाजी

चूरू। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के प्रभार में केरल में विडी सतिशन के मुख्यमंत्री बनने पर नई सड़क पर नगर परिषद के पूर्व सभापति व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद महनसरिया के नेतृत्व में सोमवार को आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर महनसरिया ने कहा कि पायलट को इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव प्रभारी बनाया गया था, वहां भी कांग्रेस का मुख्यमंत्री बना और अब केरल में भी बन गया। उन्होंने कहा कि पायलट के नेतृत्व में राजस्थान में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी थी। इस अवसर पर मुंशी खान, उमाशंकर शर्मा, अमर सिंह दनेवा, मुस्लिम लोहार, मुमताज लोहार, परमेश्वर रेगर, शिवम सोनी, ललित मेघवाल, आबिद मलनस, मुस्ताक पीथीसर, सलीम पिए, समीउल्लाह गौरी, कालूराम महर्षि, लक्ष्मण मेहरा, अयूब खान मलवान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement