Advertisement
Home चूरू सरदारशहर कांकड़ भेरूजी मंदिर में विशाल जागरण एवं भंडारे आयोजन, उमड़ा श्रद्धा का...

कांकड़ भेरूजी मंदिर में विशाल जागरण एवं भंडारे आयोजन, उमड़ा श्रद्धा का जन सैलाब

सरदारशहर। शहर के बीकानेर रोड़ स्थित कांकड़ भेरूजी मंदिर में सोमवार रात्रि को भंडारे व विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में देर रात तक बाड़मेर से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक छोटूसिंह रावणा एंड पार्टी बाड़मेर ने भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को बांधे रखा। इससे पूर्व कांकड़ सेवा समिति द्वारा सभापति राजकरण चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित, एडवोकेट राजेंद्रसिंह राजपुरोहित, वंशावली बोर्ड जिलाध्यक्ष महावीर राव, समाजसेवी रवि अग्रवाल, राजूभाई समस्तीपुर, पवन सैनी, अंजू भाट, मनीराम राव, मुकेश राव, शुभकरण पारीक, चंदनमल भाट व कलाकार मंडली का मंदिर पुजारी सुरेश राव के सानिध्य में मंदिर सेवा समिति द्वारा साफा, दुपट्टा ओढाकर कर स्वागत किया गया। मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भेंरुजी महाराज के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। जागरण में स्थानीय कलाकार लक्ष्मी मोदी, पिंकी पारीक एवं किशनलाल राव एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर भैरव बाबा को रिझाया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने जागरण में भाग लिया। वहीं मंदिर समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था बनाने में विशेष सहयोग किया।

CHURU : चूरूवासियों के लिए यादगार बना साहित्य मनीषी प्रभा खेतान के स्मृति दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन

Advertisement