1100 दीपक से की गणपति महोत्सव में महाआरती लगाया छप्पनभोग

0
489

चूरू। शहर के वार्ड न 36 में गणेश चतुर्थी से शुरू हुए 9 दिवसीय विशाल गणपति महोत्स्व में 1100 दियों से महाआरती की गई। वार्डवासियों ने उत्साह के साथ गणपति की महाआरती में भाग लिया व छप्पन भोग लगा कर प्रथम पूज्य गणपति को रिझाया। पंडित महेंद्र पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार कर विधि विधान से पूजा करवाई. पूरा पंडाल गणपति बाबा मोरिया के जय घोष से गूंज उठा।
इस अवसर पर चित्रा टूहानियां ने तेरी जय हो गणेश पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति की. इस अवसर पर विनोद राठी, आनंद राठी, अमित मीणा, रोहित वर्मा, बजरंग लाल राठी, स्वरूप लाल मीणा, जगदीश प्रसाद गहलोत, लक्ष्मण राम राठी, हिमांशु, अंकित, सयम, निशांत सैनी, विजेंद्र टूहानिया, विष्णु प्रजापत, राकेश वर्मा, शिवभगवान, योगेश सैनी, माणकचंद, मुरारी लाल सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।

CHURU : चूरूवासियों के लिए यादगार बना साहित्य मनीषी प्रभा खेतान के स्मृति दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here