नवरात्रि महोत्सव में उमड़ी मातृशक्ति, विधायक हरलाल सहारण और सभापति विनय गोयनका ने की पूजा-अर्चना
चूरू। शहर के वार्ड नंबर 36 में दुर्गा भक्त मंडल की ओर से आयोजित नवरात्रि महोत्सव के तहत दुर्गा पूजा की महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। महाआरती के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में मातृशक्ति और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दुर्गा के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण, नगर परिषद सभापति विनय गोयनका, चंद्रप्रकाश शर्मा, पवन गुर्जर और बाबू पाटिल ने पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।
अतिथियों का किया स्वागत
आयोजन के दौरान वार्ड के केशरदेव राठी, बाबूलाल किरोड़ीवाल, राहुल और यश ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। चिराग शर्मा और सत्यप्रकाश सैनी ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की।
आयोजन में इनकी रही भूमिका
नवरात्रि महोत्सव के आयोजन में कमल दर्जी, मनोज सैनी, विनोद राठी, कमलेश और श्रवण दर्जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महाआरती में श्रद्धालुओं की भागीदारी से आयोजन स्थल पर उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।













