एक शाम गजानन्द के नाम कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर, आज प्रेम नगर पार्क में होगा आयोजन

0
723

गणपति महाराज के भजनों पर झूमेंगे श्रद्धालु, प्रभु प्रेम ट्रस्ट द्वारा भक्तों में बांटी जाएंगी हीरे की पाँच नोजपिन, श्री श्याम आर्ट ग्रुप (बबलू शर्मा) प्रस्तुत करेंगे आकर्षक झांकिया, धार्मिक भजनों की धुनों पर झूमेंगे श्रद्धालु, रंगीन आतिशबाजी की जाएगी

श्रीगंगानगर। प्रभु प्रेम ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक शाम गजानंद के नाम कार्यक्रम की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। 17 सितम्बर 2023 रविवार को प्रभु प्रेम ट्रस्ट द्वारा स्थानीय प्रेम नगर पार्क में सायं 6 से 9 बजे तक आयोजित होने वाली भजन संध्या एक शाम गजानन्द के नाम में गणपति महाराज के भजनों पर श्रद्धालु झूमेंगे। इस कार्यक्रम में श्री श्याम आर्ट ग्रुप (बबलू शर्मा) के कलाकार आकर्षक और मनमोहक झांकियां प्रस्तुत करेंगे।

इस कार्यक्रम को लेकर प्रभु पे्रम ट्रस्ट के पदाधिकारियां एवं सेवादार जोरों शोरों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं और मुख्य-मुख्य स्थानों पर कार्यक्रम की सूचना के बैनर लगवाए गए हैं। संस्था की प्रवक्ता सुगंधा शर्मा ने बताया कि प्रेम नगर पार्क में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में आयोजित एक शाम गजानन्द के नाम भजन संध्या में भक्तों में हीरे की 5 नोज पिन लॉटरी द्वारा बांटी जाएंगी। हीरे की नोजपिन के लिए भक्त संस्था की वेबसाईट http://www.prabhupremtrust.com पर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। भजन संध्या के दौरान रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी जो आकर्षण का केन्द्र होगी।

प्रेम नगर पार्क में इसके लिए आकर्षक दरबार सजाया जाएगा। मनीष कामरा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा कार्यक्रम के दौरान धार्मिक संगीत प्रस्तुत किया जाएगा। वातावरण को सुगंधित बनाने के लिए पूरे प्रेम नगर पार्क में इत्र वर्षा की जाएगी और रंगारंग आकर्षक लाइटों से सजावट की जाएगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए देवेन्द्र खुराना, सांवरमल शर्मा, कमल अरोड़ा, डॉ. प्रभुदयाल अरोड़ा, प्रमोद जिंदल, लोकेश गर्ग, विकास धेरड, नवीन यादव, अनिल सहारण, मंजू अरोड़ा, ज्योति वधवा अरोड़ा, सुगंधा शर्मा, संजय बत्तरा, उमेश बंसल, सुशील कुमार मांझू, विकास धेरड, रविन्द्र मिड्ढा, बाबू लाल वर्मा, पंकज वाट्स, मनन खुराना, वीरू सिंह, विनीता बत्तरा, अन्नू सोनी, आशा खुराना, बबलू शर्मा, राकेश अरोड़ा, अर्शदीप कुलचानिया, दीपक अरोड़ा, जतिन मेहता, राजू असीजा, मनजीत सिंह बेदी, नितेश गर्ग, निशांत धींगड़ा, ध्रुव बत्तरा, नवीन कुमार, शुभ डोडा, कृष वधवा, भावेश सिंघल, प्रिंस गर्ग, प्रिंस गोयल, चंचल गाबा, काव्य गुप्ता, मोहक तनेजा, मोहित छाबड़ा, मोहित गर्ग, मोहित ग्रोवर, प्रिंस मदान, विकास अरोड़ा, मोहित शर्मा, मुस्कान सोनी, सुमन सोनी सहित संस्था के सभी पदाधिकारी तथा सदस्य जोरों-शोरों से तैयारियां में जुटे हुए हैं।

CHURU : कांग्रेस की पर्यवेक्षक रंजीता ने कांग्रेस नेताओं का मानस टटोला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here