पाली। जिले के फालना की कवियत्री डॉ. कविता किरण का अमेरिका में प्रधान कौशल रणधीर सिंह जयसवाल तथा अखिल विश्व हिंदी समिति न्यूयार्क के निदेशक डॉ. मेहता ने सम्मान किया।
कवियत्री डॉ कविता किरण ने अमेरिका में काव्यपाठ कर पाली व फालना तथा भारत का नाम ऊंचा किया। डॉ किरण ने अमेरिका में भारतीय ऐमबेंसी में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कविता पाठ कर श्रोताओं की तालियां बटोरी।
उनके कविताओं को काफी गोर से सुना और उनकी सराहना की। डॉ कविता न्यूयॉर्क में भी काव्य पाठ करेगी। किरण को सम्मानित किया गया।