नई तकनीकी के साथ नगर निकाय की सेवाओं का हो विस्तार – सभापति

0
1747

विकसित राजस्थान 2030 विजन डॉक्युमेन्ट के लिए सुझाव, किया संवाद

चूरू। स्थानीय कमला गोयनका टाउन हॉल में जिलेभर की नगरीय निकायों से आये हितधारकों के साथ परामर्श एवं संवाद कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए नगरपरिषद् सभापति पायल सैनी ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विकसित राजस्थान के लक्ष्य को साकार करने के लिए राजस्थान मिशन 2030 के विजन डॉक्युमेंन्ट में आमजन की भागीदारी आवश्यक है। उन्होने कहा कि सभी के सहयोग से ही मुख्यमंत्री के विजन 2030 का लक्ष्य प्रदेश को देश भर में अव्वल लाने का तभी पुरा हो सकेगा। उन्होने कहा कि आप द्वारा दिये गये महती सुझाव मिशन 2030 के तहत् विकास की धुरी बनकर उभरेगें। प्रदेश में यह अभियान चलाया जा रहा है। सभी विभागों से अलग-अलग सेमिनार आयोजित कर सुझाव एकत्रित किये जा रहे है। उन्होने सभी हितधारकों से विकास वादी सोच के साथ अपने सुझाव दिये जाने का आहवान किया। जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग को शामिल किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगरपरिषद् आयुक्त अनिता खीचड ने जिला भर से आये जनप्रतिनिधियों अधिकारियो, कर्मचारियों एवं हितधारकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की।

उन्होने कहा कि राजस्थान सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास, प्रदेवासियों की खुशहाल एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु संकल्प बद्ध है। राजस्थान वर्ष 2030 तक देश में अग्रणी राज्य बने इस हेतु राज्य सरकार द्वारा विजन दस्तावेज 2030 तैयार किया जाना है। इस परिपेक्ष्य में ही स्वायत शासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों की पालना में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

इस अवसर सुजानगढ सभापति निलोफर गौरी, प्रोफेसर चयनिका उनियाल, सुजानगढ उपाध्यक्ष अमित कुमार, लालचन्द बियानी, नगरपरिषद् सुजानगढ़ आयुक्त दलिप कुमार शर्मा, नगरपरिषद् तारानगर अधिशाषी अधिकारी प्रदीप मीणा, नगरपालिका रतननगर अधिशाषी अधिकारी अशोक जाखड़ के अलावा जिले की समस्त नगरीय निकायों के अधिकारीध्कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण एवं हितधारक बडी संख्या में मौजुद रहे।

इस दौरान उपस्थिति जनों ने अपने लिखित एवं मौखिक सुझाव भी दिये। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माला पहनाकर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नगरपरिषद् चूरू द्वारा प्रोजेक्टर माध्यम से राज्य सरकार से प्राप्त राजस्थान मिशन 2030 हेतु तैयार की गई विडियों क्लीप का प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन रतननगर नगरपालिका पीआरओ किशन उपाध्याय ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here