अल्पसंख्यक समाज की कई महिलाएं बनीं भाजपा की सदस्य

0
1023

चूरू। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चूरू आवास पर अल्पसंख्यक समुदाय की महिला नेता सहित कई महिलाएं भाजपा की सदस्य बनीं है।प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ की प्रेरणा से भाजपा में शामिल हुई महिलाओं ने भाजपा में विश्वास व्यक्त किया है।

अल्पसंख्यक मौर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खान ने बताया कि युवा भाजपा नेता पराक्रम राठौड़ व जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण ने रतननगर की समीम पठान, मुन्नी बानो, नसीम बानो, हाजरा बेगम, पूनम मेघवाल को दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष हरलाल सहारण ने भाजपा के विशाल परिवार में इन कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों के आने से पार्टी के जनाधार में और वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसका जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है ।

युवा नेता पराक्रम राठौड़ ने कहा भाजपा की रीति नीति समाज के हर वर्ग के कल्याण की रही है जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्पसंख्यक वर्ग के लिए कार्य किया है जिसमें अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए 15 सूत्री कार्यक्रम लागू करना,तीन तलाक जैसी कुरीतियों को हटाना इससे अल्पसंख्यक समाज में भाजपा के प्रति विश्वास पैदा होता जा रहा है।

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अख्तर खान ने भाजपा में शामिल होने वाली महिलाओं को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बसन्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक चोटिया, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, नारायण बेनीवाल, असगर अली जोइया, जिला मीडिया सह संयोजक नीरज जांगिड़, राजीव शर्मा व कैलाश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here