नगर परिषद आयुक्त अनीता खीचड़ ने किया पदभार ग्रहण

0
611

चूरू। नगर परिषद में अनीता खीचड़ ने आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। आयुक्त अनीता खीचड़ ने बताया कि शहर की सफाई व रोशनी व्यवस्था को दुरस्त किया जायेगा। राज्य सरकार की फलेगशिप योजनाओं से आमजन को लाभाविन्त किया जायेगा। पोर्टल पर आमजन की शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा।

प्रशासन शहर के संग अभियान में ज्यादा से ज्यादा वंचित लोगों को पट्टे देने का काम किया जायेगा। शहर की समस्याओं को समय समय पर निस्तारण किया जायेगा। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से आमजन को लाभाविन्त किया जायेगा। शहर की माकूल व्यवस्थाओं पर नजर रखी जायेगी। शहर के हर वार्डों के लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here