खेलों से बढ़ता है आपसी सोहार्द और भाईचारा: निकिता गुर्जर

0
711

रतननगर में कपोत उड़ाकर किया ओलम्पिक खेल 2023 का शुभारम्भ

रतननगर। यहां रा.उ.मा.विद्यालय के खेल मैदान में शनिवार को राज्य सरकार की बजट घोषणा-2023-24 के अन्तर्गत आयोजित किये जा रहे राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल-2023 का शुभारम्भ नगरपालिका अध्यक्ष निकिता गुर्जर, पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविन्द प्रसाद शर्मा, अधिशाषी अधिकारी सत्यनारायण स्वामी ने झंडा रोहणकर व कपोत उड़ाकर किया। बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविन्द प्रसाद शर्मा ने कहा कि खेल हमारे शरीर का एक अभिन्न अंग है, खेलों से न केवल शरीर तंदुरस्त रहता है बल्कि जल्दी से खिलाड़ियों को कोई बीमारी भी नहीं लगती। नियमित खेलते रहने से शरीर स्वस्थ बना रहता है। इसलिए हर विद्यार्थी को या यूं कहूं की सभी को नियमित रूप से व्यायाम, योगा से जुड़ा रहना चाहिए। समारोह की अध्यक्षता कर रही पालिकाध्यक्ष निकिता गुर्जर ने कहा कि खेलों से जुडे़ रहना हमारी प्राचीन परम्परा रही है। खेल आदिकाल से ही खेले जाते रहे है। उन्होनें कहा कि विद्यार्थी जीवन में तो हर छात्र-छात्रा को जुडे़ रहना अत्यन्त आवश्यक है। क्योंकि अधिकांश राजकीय एवं निजी विधालयों मंे अब शारीरिक शिक्षक और खेलों से जुडे़ सामान, खेल मैदान आदि उपलब्ध होने से उन्हें किसी प्रकार की परेशानी भी नहीं होती। उन्होनें कहा कि अधिकाश्ंा विधालयों में तो खेल के लिए अतिरिक्त 30 मिनट की एक कालांश भी लगती है। खेलों से न केवल भाईचारा बढ़ता है बल्कि आपसी सोहार्द भी बना रहता है। खिलाडी़ को अपनी जीत पर अभिमान और हार पर विचार नहीं करना चाहिए और निरंतर अभ्यास कर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। अधिशाषी अधिकारी सत्यनारायण स्वामी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा किये जा रहे राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों में सभी खिलाड़ियों को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। राज्य सरकार ने प्रदेश में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए जो नवाचार किया है इससे न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढे़गा बल्कि उन्हें अपना लक्ष्य अर्जित करने में भी सफलता मिलेगी। स्वामी ने कहा कि जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के मार्गदर्शन में हो रही इन प्रतियोगिताओं में रतननगर नगरपालिका को जो जिम्मेवारी दी गई है उसे कडी़ मेहनत के साथ नगरपालिका की टीम एवं यूसीईईओ, रतननगर की टीम कार्य कर रही है। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष असगर खां, पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी, मोहम्मद साबीर पार्षद, फिनिश सोसायटी के कुन्दन सिंह, दीपचंद, जंगशेर, रोहित, शारीरिक शिक्षक अरूण लाम्बा, नरेश पूनियां, मनीराज, ओमप्रकाश जांगिड़, लतीफ, विक्रम, जगनाराम, पूर्णमल नवनीत शर्मा पार्षद प्रतिनिधि, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष युनुस खां, भानीराम नाई, जगदीश नायक, गोपाल जालान, राजेश सहल, किरोडी़लाल मीणा, शरीफ गौरी, पी.डी. सोनी, शांति देवी, आजम चैहान, मकसूद खान सहित आगंनबाडी़ कार्यकर्ता, चिकित्सा विभाग एवं खिलाड़ियों के अलावा बडी़ संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहें।

CHURU : राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का आगाज

CHURU : प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल, सरकार की विदाई तय — राजेन्द्र राठौड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here