अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह अंतर्गत 4 मार्च होंगी विभिन्न गतिविधियां

0
407

चूरू। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिले के समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर 04 से 11 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के आयोजन के संबंध में ए.डी.आर. भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार ने जिले के समस्त न्यायिक अधिकारियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राज. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान के अनुसार अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किये जाने के निर्देश प्रदान किए। इस सप्ताह के दौरान जागरूकता कार्यक्रमों के तहत महिलाओं हेतु बने राज्य कानूनों व उनके लिये चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और महिलाओं से संबंधित अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान आगामी प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का जरिये राजीनामा निस्तारण किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। सचिव प्रमोद बंसल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह में महिला अधिकारों की जानकारी के लिए जागरूकता कार्यक्रमों, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिये जाने के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ मीटिंग व वर्कशॉप का आयोजन किया जाना है। महिला अधिकारिता विभाग के सहयोग से उज्ज्वला योजना, इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना, सम्बला योजना, नेशनल मिशन फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन, प्रवासी श्रमिक मजदूर पंजीकरण, कौशल पंजीकरण, युवा पंजीकरण स्कीमों की जानकारी दी जानी है।महिला पैनल अधिवक्ता व पीएलवी के मार्फत पंचायत स्तर पर महिलाओं के गु्रप को महिला अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी के साथ डोर-टू-डोर कार्यक्रमों का आयोजन कर महिला अधिकारों एवं कानूनों की जानकारी दी जाकर महिलाओं में जागरूकता उत्पन्न की जाएगी। 08 मार्च को स्कूलों, बालिका महाविद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान इस संबंध में विशेषज्ञ के साथ वर्कशॉप/वेबीनार का आयोजन कर घरेलू हिंसा की जानकारी दी जाएगी। इसी तरह नालसा एवं रालसा द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना में 4 मार्च से 11 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किये जाने हेतु रूपरेखा की जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here