Advertisement
Home राजस्थान चूरू साहित्यकार डॉ.घनश्याम नाथ कच्छावा की राज्यपाल से भेंट

साहित्यकार डॉ.घनश्याम नाथ कच्छावा की राज्यपाल से भेंट

राजस्थानी भाषा ,साहित्य और संस्कृति पर चर्चा की

सुजानगढ़ । स्थानीय मरूदेश संस्थान के अध्यक्ष और साहित्यकार डॉ.घनश्याम नाथ कच्छावा ने सोमवार को राज भवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। इस अवसर पर डॉ.घनश्याम नाथ कच्छावा ने राज्यपाल मिश्र को साहित्य अकादेमी , नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित अपना चर्चित राजस्थानी विनिबन्ध “भारतीय साहित्य रा निर्माता -कन्हैयालाल सेठिया ” भेंट की। राज्यपाल ने इस पुस्तक से एक कविता सरदार पटेल को स्वयं ने राजस्थानी में पढ़ कर राजस्थानी भाषा और साहित्य के प्रति अपने को प्रदर्शित किया। डॉ.घनश्याम नाथ कच्छावा ने राज्यपाल को महाकवि कन्हैयालाल सेठिया के रचनात्मक कार्यो के सम्बन्ध में जानकारी दी और उनके राजस्थानी भाषा को दिये गये अवदान के सम्बन्ध में बताया। लगभग आधे घंटे की इस मुलाकात में डॉ.घनश्याम नाथ ने राज्यपाल को कन्हैयालाल सेठिया की मूर्ति लगाने के लिए उपयुक्त स्थान चयन के लिए एक पत्र देकर सहयोग देने की मांग की। राज्यपाल ने इस सम्बन्ध में सकारात्मक सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Advertisement