साहवा में घी, मसाले व तेल के लिये तीन नमूने

0
268

शुद्ध के लिये युद्ध अभियान : खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई

चूरू। जिले में चलाये जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में जिला कलक्टर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने 21 जनवरी 2022 को साहवा में घी, मसाले व तेल के तीन नमूने लिये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई कर तीन नमूने लिये है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया ने बताया कि साहवा में फर्म राजकुमार रूपचंद से घी का एक नमूना तथा फर्म पूजा किराना स्टोर से मसाले का एक नमूना व फर्म पंचमुखी किराना स्टोर साहवा से तेल का एक नमूना लिया। व्यापारियों को शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने व खाघ लाइसेंस बनाने के लिए पाबंद किया गया। सीएमएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि अभियान 31 मार्च तक चलाया जायेगा। अभियान के दौरान दूध, मावा, पनीर, आटा, बेसन, खाद्य तेल, घी, सूखा मेवा, मसाला की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here