चूरू। सोमवार सुबह आए घने कोहरे के बाद दिनभर चली तेज हवाओं ने लोगों की धुजणी छुटाकर रख दी। मौसम विभाग के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.7 व अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 11ः00 बजे बाद लोगों ने सूर्य देव के दर्शन कर कुछ राहत की सांस ली, पर सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकम्पी छुटादी। सर्दी से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया वहीं गर्म कपड़ों व गर्म चीजों का सेवन कर कुछ हद तक राहत महसूस की। कोहरे के कारण वाहन चालकों को दिन में भी लाइटें जलाकर चलना पड़ा। इससें लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।