बेरोजगारी और महंगाई का एक हल है कांग्रेस – जिया-उर-रहमान

0
105

कांग्रेस 14 नवंबर से चलाएगी जनजागरण अभियान

हनुमानगढ़। प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष एव बीकानेर सम्भाग प्रभारी, श्रीमती नसीम अख्तर , प्रदेश सचिव एव हनुमानगढ़ जिला प्रभारी जिया-उर-रहमान ने मंगलवार को जंक्शन सर्किट हाउस में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस जन जागरण अभियान व सदस्यता अभियान की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम अख्तर ने बताया देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस 14 नवंबर को सभी जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा जिला एवं ब्लाक स्तर तक पदयात्रा एवं नेहरू जी के जन्म दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले इस जन जागरण अभियान मे प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला एवं ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ता, कांग्रेस पक्ष के समस्त जनप्रतिनिधियों सहित कांग्रेसजन शामिल होंगे। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा कि महिलाएं और अल्पसंख्यक आज सरकार की बेरहम मार झेल रहे हैं. पेट्रोल-डीजल और सब्जियों के दाम आसमान को छू रहे हैं. रसोई गैस आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है। प्रदेश सचिव एव हनुमानगढ़ जिला प्रभारी जिया उर रहमान ने कहा कि बेरोजगारी और अन्‍य समस्‍याओं का एक ही हल है-कांग्रेस से जुड़ना। बीजेपी ने देश के लोकतंत्र पर हमला किया है। उन्‍होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग नफरत फैलाने के लिए किया जा रहा. जो भी पीएम मोदी के खिलाफ बोल रहा, उसे जेल भेजा जा रहा. कांग्रेस के इसके विरोध में वैचारिक जंग छेड़ने का ऐलान किया है. इसके तहत जन जागरण अभियान 14 नवंबर से शुरू किया जाएगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर एक नवंबर से सदस्यता अभियान शुरू कर चुकी है जिसे अब ब्लोक एव ग्राम स्तर तक लेके जायेगे उन्होंने कहा कि देश में केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आसमान छूती मंहगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दामों में की गई बढ़ोत्तरी के विरूद्ध प्रदेशभर में दिनांक 14 नवम्बर से 29 नवम्बर के मध्य जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गॉंव-गॉंव, ढाणी-ढाणी में लोगों के पास जाकर उनसे मंहगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से होने वाली परेशानी पर चर्चा करेंगे एवं मोदी सरकार द्वारा जनता के साथ जितने वादे किये उन्हें निभाने में विफल रहने की चर्चा कर कांग्रेस पार्टी द्वारा केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देकर लोगों को सदस्य के रूप में पार्टी से जोड़ेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि जन जागरण अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाकर महंगाई के मुद्दे को लोगों के बीच ले जाना है। इस समय देश में पेट्रोल, डीजल व में आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस मुद्दे पर लोगों को जागरूक कर मोदी सरकार की नाकामियों को आगे लाना है। पीसीसी सदस्य भुपेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र एवं संविधान के राज को समाप्त करना चाहती है जिसके विरूद्ध कांग्रेस के कार्यकर्ता अपना संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बढ़ती मंहगाई के कारण आम आदमी को हो रही तकलीफों के विरूद्ध दिनांक 14 नवम्बर से 29 नवम्बर तक विभिन्न स्तरों पर कांग्रेस पार्टी द्वारा जन जागरण जन सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा व बूथ स्तर तक पदयात्राएं निकालेंगे।।
इस मौके पर पीलीबंगा पार्टी प्रत्याशी विनोद गोठवाल जिला प्रमुख कविता मेघालय सभापति गणेशराज बंसल जिला उपाध्यक्ष तरुण विजय सेवादल जिला अध्यक्ष मनोज सैनी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष इशाक खान पूर्व प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सचिव इमाम दीन भाटी ब्लाक उपाध्यक्ष व् जनजागरण अभियान के सोशल मिडिया प्रभारी अश्विनी पारीक , पार्षद सुमित रिणवा, देहात ब्लाक महासचिव अनिल तिवाड़ी, पूर्व सरपंच श्रीराम बारुपाल, ओम भादू सरपंच संजय पुनिया, सुरेन्द्र गांधी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष ऐस मोहम्मद, अब्दुल वाहिद काजी, अब्दुल सतार,संदीप गाट , मोहमद फारुक , मुस्ताक अहमद , इस्माइल खान राकेश कुमार , लक्ष्मण राम सोलंकी ,संदीप कुमार , सूर्या पुनिया , इक़बाल सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here