राष्ट्रीय खेल दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

0
510

जिला स्टेडियम में बने सिंथेटिक ट्रेक पर दौडे क्षेत्र के युवा

चूरू। राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी जादूगर मैजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। जिला स्टेडियम, चूरू में महिला वर्ग 800 मीटर दौड़ एवं पुरूष वर्ग में 1500 मीटर दौड का आयोजन किया गया।

जिला खेल अधिकारी ईश्वर सिंह लाम्बा ने बताया कि महिला वर्ग में प्रथम मनोज कुमारी दाउदसर द्वितीय ज्योति गुर्जर तृतीय स्थान पर आशा गुर्जर रही एवं पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रशांत द्वितीय स्थान पर प्रितम एवं तृतीय स्थान पर रवी कोशिक रहे। प्रथम स्थान पर रहे महिला धावको को चैहान गारमेंट, चूरू के सौजन्य से क्रमसं 1100/- 700/- एवं 500/- एवं पुरूष धावको को देवकरण रणवा के सौजन्य से क्रमसं 1100/- 700/- एवं 500/- नगद इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कबड्डी प्रशिक्षक सरस्वती मुण्डे, राज राईफल के एथलेटिक प्रशिक्षक सुनील कुल्हार, जाट रेजिमेंट के एथलेटिक प्रशिक्षक करर्णसिंह, जेडी के रवीप्रकाश द्वारा सहायोग किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी हरफुल सिंह भाम्भू, पर्यावरण प्रेमी राजेन्द्र बुडानिया, भुपेन्द्र बुडानिया, मनीष राठौड़, संदीप मील, सुगनाराम दाउदसर आदि उपस्थित थे। खेल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में सहायोग के लिए सभी का जिला खेल अधिकारी ईश्वर सिंह लाम्बा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

रामसरा गांव में भी हुआ आयोजन

रामसरा गांव के स्कूल खेल मैदान में हॉकी जादूगर ध्यानचंद की जयन्ति व राष्ट्रीय खेल दिवस पर जूनियर वर्ग की 400 मीटर व सीनियर वर्ग की 1600 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुवे जिला प्रमुख वंदना आर्य ने कहा कि हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद ने देश का नाम रोशन किया है, उसी खेल के माध्यम से आज के युवा अपना नाम देश मे रोशन कर सकता है। युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुनीता बेरवाल, पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, प्रधान दीपचंद राहड़, भाजपा नेता किशन रामसरा, भाजपा नेता विक्रम कोटवाद, सरपंच तीजा देवी, कमल रामसरा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। आयोजक रमेश चाहर ने बताया कि जूनियर वर्ग में प्रत्यक्ष को प्रथम , चेतन को द्वितीय व विक्रम स्वामी को तृतीय व सीनियर वर्ग में मनोज कुमार को प्रथम, पंकज को द्वितीय व राजू को तृतीय स्थान मिला। अतिथियों ने विजेताओं को प्रथम को 5100, द्वितीय को 3100 व तृतीय को 2100 व सभी को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजक आदित्य भांभू, राहुल, सज्जन सिंह, अजय, कपिल , विजय, सुनील शर्मा, दिनेश भाम्भू, सुनील बेरवाल, आदि ने आयोजिकीय भूमिका निभाई।

ऎसा माहौल बने कि घर-घर में पैदा हों खिलाड़ी — पद्मश्री कृष्णा पूनियां

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here