केन्द्र सरकार ने देशवासियों के साथ किया धोखा – रणवीर सिहाग

0
268

हनुमानगढ़। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के आह्वान पर पेट्रौल पम्पों पर अलग अलग तरीकों से विरोध दर्ज करवाया जा रहा है साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाये जा रहे है। विरोध प्रदर्शन के तहत शनिवार को मक्कासर के गणेशगढिया पेट्रोल पम्प पर युथ कांग्रेस महासचिव रणवीर सिहाग के नेतृत्व में हाथों में कटोरे लेकर किया वही ऑटो रिक्शा चालकों के सर्मथन पर ऑटो को धक्का मारकर विरोध दर्ज करवाकर भाजपा सरकार के अच्छे दिनों को कोसा। पीसीसी सदस्य भुपेन्द्र चौधरी ने कहा कि पेट्रोल व डीजल तथा खाद्य पदार्थाे की बढ़ती कीमतों से आज भाजपा शासन में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। भाजपा शासन में जिस तरह से देश में घरेलू रसोई गैस व पेट्रोल तथा डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है, उससे सभी लोग बुरी तरह त्रस्त हैं। युथ कांग्रेस महासचिव रणवीर सिहाग ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। कृषि कानूनों को लागू करके सरकार ने देश के अन्नदाताओं के ऊपर अत्याचार तो किया ही साथ ही आम जनता के हकों पर भी कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय भाजपा सरकार को भारी पड़ेगा। कांग्रेस आगामी चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनायेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुरमीत चन्दड़ा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा दिन दुगनी व रात चोगुनी महगाई बढ़ाई है, 350 रूपये वाला गैस सिलेण्डर एक हजार रूपये में मिल रहा है, जनता आज कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। प्रदेश की जनता को भाजपा की करनी और कथनी के अंतर को दिखाने के लिए उक्त कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह चंदडा, यशवंत चौधरी, रणवीर सिहाग, अशरफ पहलवान, डॉ रामेश्वर लाल ओड़िया,रविन्द्र गोदारा, संजय सिहाग ,काला पहलवान विकी शर्मा , रामू स्वामी, सुभाष चन्द्र जांगिड़, केके सिह, राज बाजवा, नोरंग लाल सुथार, बबलू वर्मा, ओम प्रकाश,राकेश कुमार,वार्ड पंच रमेश कुमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here