नेहरू असल मायने में आधुनिक भारत के निर्माता — जमील चौहान

0
419

चूरू। जिला मुख्यालय स्थित आथुना मोहल्ला कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि के अवसर पर चित्र पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेता जमील चैहान ने कहा कि पंडित नेहरू सच्चे मायनों में आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने न केवल आजादी और आजादी के बाद देश में लोकतंत्र स्थापित करने में शीर्ष भूमिका निभाई अपितु आजाद भारत को विकास के पथ पर अग्रसर किया। आजाद भारत के सामने अनेक चुनौतियां थी लेकिन नेहरू ने अपनी दूरदर्शिता से शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार, आधारभूत संरचना, कृषि, उद्योग, सामाजिक उत्थान सहित सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की। नेहरू ने देश की सभी समस्याओं को एक अवसर में तब्दील किया और आज जो भारत हम देख रहे हैं, उसकी बुनियाद रखी। इस अवसर पर विकास मील, इकबाल रुकनखानी, सेवादल शहर अध्यक्ष सलीम पीए, यूनुस खान,सलीम मिस्त्री,अनीश गन्नेवाला,अली हसन,दीपिका सोनी,ज्योति सिह, महेश मिश्रा, मनफूल अली जाकिर मुश्ताक आदि ने भी नेहरू को याद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here