भाजपा किसान मोर्चा की बैठक सम्पन्न

0
636

हनुमानगढ़।(हिमांशु मिढ़ा) भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज किसान भवन जंक्शन मैं जिलाध्यक्ष सुशील गोदारा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी आत्माराम तरड़ ,प्रदेश मंत्री कैलाश मेघवाल, जिलाध्यक्ष बलवीर विश्नोई ,जिला मंत्री लेखराम जोशी ,जुगल किशोर गौड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दौलत राम मुण्ड व विनोद जोशी थे। बैठक में प्रदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों के प्रति एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए खरीफ फसलों को एमएसपी मुख्य लागत से डेढ़ गुना करने वह राजस्थान सरकार द्वारा किसानों के ₹50000 तक कर्ज माफी करने पर भाजपा किसान मोर्चा पूरे जिले में पंचायत में बूथ स्तर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद हस्ताक्षर अभियान चलाएगा जिसकी शुरुआत आज की जिला बैठक में हस्ताक्षर कर की गई इस मौके पर सभी नेताओं ने राष्ट्र व प्रदेश राज्य सरकार द्वारा किसानों के प्रति जनहित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया कार्यकर्ताओं को गांव गांव ढाणी ढाणी विचार प्रचार करने को कहा जिलाध्यक्ष सुशील गोदारा ने बताया कि जिले की बैठक के बाद मंडलों की बैठक में बूथ स्तर पर किसान मोर्चा द्वारा उत्कर्ष किसानों को सम्मानित किया जाएगा व विधानसभा स्तर पर भी एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा । इस बैठक में जिला मंत्री कृष्ण स्वामी, राजेंद्र मूंड, उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, सुखविन्दर सिंह जिला मंत्री अनिल पूनिया देवेंद्र मोड मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह विकास पारीक रणजीत सिंह मोहनलाल हंसराज कृष्ण सियाग करनैल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here