भाजपा को चूरू की जनता पर विश्वास नही है- मण्डेलिया

0
882

चूरू। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हाजी मकबूल मण्डेलिया ने मण्डेलिया हाउस में चूरू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूचियों में हुई अनियमितता व फर्जी मतदाताओं के नाम उजागर करने के लिए प्रेस वार्ता में भाजपा को आडे़ हाथो लेते हुए कहा कि भाजपा को चूरू की जनता पर विश्वास नही है। इसलिए करीब दस हजार फर्जी मतदाताओं के नाम जुड़वा रखे है। मण्डेलिया ने कहा कि फर्जी मतदाताओं एवं चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधलेबाजी करके चुनाव जीतना लोकतंत्र और चूरू की जनता का अपमान है। मण्डेलिया ने पत्रकारों को बताया कि पंचायत राज मंत्री व भाजपा के लोगो ने अपने निवास स्थानो पर ऐसे हजारो मतदाताओं के नाम जुड़वा रखे है। जिनके जिले एवं प्रदेश की मतदाता सूचियों में पहले से ही नाम दर्ज है। मण्डेलिया ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चूरू शहर, देहात, रतननगर में मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश बूथो पर फर्जी मतदाताओं के साथ ही विभिन्न तरह से चुनावों में की गई धांधलेबाजी उजागर हो रही है। उन्होने बताया आगामी चुनावों को निष्पक्ष रूप से करवाने, फर्जी मतदाताआें के नाम हटवाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ स्तर पर समस्त तथ्य एकत्रित कर रहे है। जिनको निर्वाचन विभाग के समक्ष पेश किया जाएगा। मण्डेलिया ने कहा कि जिला निर्वाचन विभाग ने प्रभावी कार्यवाही नहीं की तो राज्य एवं केन्द्रीय चुनाव आयोग को समपूर्ण तथ्यों से अवगत करवाया जायेगा साथ ही न्यायालय की शरण में जायेगे। कांग्रेस के कार्यकर्ता व आम जनता चुनावों में धांधलेबाजी को बिल्कुल भी सहन नहीं करेगी। कांग्रेस नेता आदूराम न्योल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मो. हुसैन निर्बाण, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अबरार खान आदि ने भी शहर व देहात क्षेत्र की मतदाता सूचियों में हुई गड़बड़ी की जानकारी दी। प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रामेश्वर प्रजापति, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विद्याधर मेघवाल, पूर्व उप जिला प्रमुख सोहनलाल मेघवाल, जिला परिषद के पूर्व सदस्य किशनाराम बाबल, हरिराम पूनिया, नरेन्द्र सैनी, दीपचन्द राहड, लीलधर चुलेट, सुबोध मासूम, हरफूल भाम्भू, पार्षद जाफर खां जोईया, चन्द्रप्रकाश सैनी, बाबू खां मंत्री, मो.असलम खोकर, शिव कुमार शर्मा, आरिफ खां रिसालदार सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here