Advertisement
Home राजस्थान चूरू बुद्ध पूर्णिमा पर जागरण आयोजित

बुद्ध पूर्णिमा पर जागरण आयोजित

चूरू । बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर भक्त मित्र मंडल व वार्डवासियों द्वारा भरतिया कुआ नई सड़क स्थित हनुमान मन्दिर पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया। शाम को भजन गायक लीलाधर कत्थक एवं साथियो द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर भक्तगणो के सहयोग से मन्दिर में बाबा का पूजन विधिवत किया गया व विजय लक्ष्मी व लीलाधर द्वारा मोहक भजनों की पुस्तुति दी गई जिससे श्रोता भाव विभोर हो गए। इस मन्दिर पार्टी द्वारा हर पूर्णिमा के अवसर पर भजनो की प्रस्तुति दी जाती रही है। इस अवसर पर बडी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Advertisement